केचिद्विनेशुरसुराः केचिन्नष्टा महाहवात् । भक्षिताश्चापरे कालीशिवदूतीमृगाधिपैः ॥ ४१ ॥
kechidvineśhurasurāḥ kechinnaṣhṭā mahāhavāt bhakṣhitāśhchāpare kālīśhivadūtīmṛigādhipaiḥ
हिंदी अर्थ
कुछ असुर नष्ट हो गए, कुछ उस महायुद्ध से भाग गए, और दूसरे काली, शिवदूती और सिंह के ग्रास बन गए।
भावार्थ
सेना टूट चुकी है। केवल शुम्भ बचा है।
