ततः सिंहो महानादैस्त्याजितेभमहामदैः । पूरयामास गगनं गां तथैव दिशो दश ॥ २१ ॥
tataḥ siṁho mahānādaistyājitebhamahāmadaiḥ pūrayāmāsa gaganaṁ gāṁ tathaiva diśho daśha
हिंदी अर्थ
तब सिंह ने अपनी दहाड़ से, जिसे सुनकर बड़े-बड़े गजराजों का मद उतर जाता था, आकाश, पृथ्वी और दसों दिशाओं को गुँजा दिया।
भावार्थ
गीता प्रेस यहाँ "तथोपदिशो" पाठान्तर बताता है।
