ततः शरशतैर्देवीमाच्छादयत सोऽसुरः । सापि तत्कुपिता देवी धनुश्चिच्छेद चेषुभिः ॥ १४ ॥
tataḥ śharaśhatairdevīmāchchhādayata so’suraḥ sāpi tatkupitā devī dhanuśhchichchheda cheṣhubhiḥ
हिंदी अर्थ
तब उस असुर ने सैकड़ों बाणों से देवी को ढक दिया, और क्रोधित देवी ने बाणों से उसका धनुष काट डाला।
भावार्थ
गीता प्रेस यहाँ "सा च" पाठान्तर बताता है।
