वरदाहं सुरगणा वरं यन्मनसेच्छथ । तं वृणुध्वं प्रयच्छामि जगतामुपकारकम् ॥ ३७ ॥
varadāhaṁ suragaṇā varaṁ yanmanasechchhatha taṁ vṛiṇudhvaṁ prayachchhāmi jagatāmupakārakam
हिंदी अर्थ
"देवताओ! मैं वर देने को तैयार हूँ। तुम्हारे मन में जो इच्छा हो, संसार का उपकार करने वाला वह वर माँग लो; मैं अवश्य दूँगी।"
भावार्थ
4.32 की तरह, देवी वर देने को कहती हैं।
