यत्प्रार्थ्यते त्वया भूप त्वया च कुलनन्दन । मत्तस्तत्प्राप्यतां सर्वं परितुष्टा ददामि तत् ॥ १५ ॥
yatprārthyate tvayā bhūpa tvayā cha kulanandana mattastatprāpyatāṁ sarvaṁ parituṣhṭā dadāmi tat
हिंदी अर्थ
"राजन्! और अपने कुल को आनंदित करने वाले वैश्य! तुम जिस वस्तु की अभिलाषा रखते हो, वह सब मुझसे प्राप्त करो। मैं संतुष्ट हूँ, वह सब तुम्हें दूँगी।"
भावार्थ
वही वरदान जो देवताओं को मिला था (4.32, 11.37), अब दो साधारण मनुष्यों को।
