महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा । मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः ॥ ६ ॥
maharṣhayaḥ sapta pūrve chatvāro manavas tathā mad-bhāvā mānasā jātā yeṣhāṁ loka imāḥ prajāḥ
हिंदी अर्थ
सात महर्षिजन, चार उनसे भी पूर्व में होने वाले सनकादि तथा स्वायम्भुव आदि चौदह मनु — ये मुझमें भाव वाले सब-के-सब मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए हैं, जिनकी संसार में यह संपूर्ण प्रजा है।
भावार्थ
मानवता के प्राचीन पूर्वज — सप्तर्षि और मनु — ईश्वर के संकल्प से उत्पन्न हुए। सभी मानव वंश उन्हीं तक, और उनके माध्यम से ईश्वर तक पहुँचते हैं।